By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: सरकार की गलत नीतियों से रोडवेज हुई बर्बाद, कर्मचारियों को नहीं मिलती पर्याप्त सुविधाएं : एम एल यादव
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > व्यापार > अर्थव्यवस्था > सरकार की गलत नीतियों से रोडवेज हुई बर्बाद, कर्मचारियों को नहीं मिलती पर्याप्त सुविधाएं : एम एल यादव
अर्थव्यवस्थाजयपुर समाचारतकनीकीदुनिया की राजनीतिभारत व्यापारभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीराजनीतिराजस्थान समाचारसकारात्मक खबर

सरकार की गलत नीतियों से रोडवेज हुई बर्बाद, कर्मचारियों को नहीं मिलती पर्याप्त सुविधाएं : एम एल यादव

Rajesh Kumawat
Last updated: April 16, 2026 5:02 pm
Rajesh Kumawat Published April 16, 2026
Share
SHARE

धर्मवीर चौधरी, indireporter.com


जयपुर, राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाईज यूनियन (एटक / AITUC) के बैनर तले रोडवेज के एक हजार से ज्यादा सेवारत एवं सेवानिवृत कामगारों ने गुरुवार को जयपुर में रोडवेज के मुख्यालय पर प्रदेश स्तरीय विशाल धरना दिया।
यह धरना “रोडवेज बचाओ – रोजगार बचाओ” नारे के साथ रोडवेज संस्थान, सेवारत कामगारों एवं सेवानिवृत‌ कामगारों के व्यापक हितों की ज्वलंत 11 सूत्री मांगों के लिये दिया गया।
धरने को सम्बोधित करते हुये यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष एम.एल. यादव ने कहा कि एक समय में रोडवेज में 25 हजार से ज्यादा कामगार एवं 4 हजार 500 से ज्यादा रोडवेज की खुद की बसें होती थी। वसुंधरा राजे की सरकार के समय से निजी बस मालिकों को पनपाने के लिये रोडवेज के प्रति अपनाई गई दुर्लक्षता की नीति अशोक गहलोत की सरकार में चलते हुये वर्तमान भजन लाल शर्मा की सरकार में भी जारी है। इसके दुष्परिणाम स्वरूप इस समय 10 हजार कामगार एवं रोडवेज की खुद की 2 हजार 580 बसें ही रह गई हैं, जिनमें 850 वे बहुत पुरानी बसें भी शामिल हैं, जो नकारा श्रेणी में पहुंच चुकी हैं। राज्य सरकार द्वारा जन सुविधा के लिये रोडवेज की खुद की पर्याप्त बसों के लिये धन राशि उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने के कारण रोडवेज प्रबंधन निजी बस मालिकों की बसों को रोडवेज में अनुबंध पर लेता जा रहा है। यह रोडवेज के वजूद के लिये भारी खतरा है। रोडवेज को बचाने के लिये 15 हजार रिक्त पदों पर नई भर्ती एवं 2 हजार 500 नई बसों की खरीदने की जरूरत है। यादव ने कहा कि कामगारों की भारी कमी के कारण चालकों / परिचालकों से कानूनन प्रतिदिन के 8 घंटे के निर्धारित कार्य के बजाय 12 घंटे से 16 घंटे तक का कार्य लिया जा रहा है, जिसका अतरिक्त वेतन नहीं दिया जाता, समय पर साप्ताहिक विश्राम नहीं दिया जाता एवं अन्य अवकाश समय पर नहीं दिये जाते। रोडवेज प्रबंधन का यह कृत्य केवल चालकों / परिचालकों का मानसिक, शारीरिक, आर्थिक शोषण ही नहीं, बल्कि मोटर परिवहन कामगार अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के अंतर्गत आर्थिक जुर्माने या जेल की सजा अथवा इन दौनों से दंडनीय अपराध है। यादव ने कहा कि 30 से 35 साल की सेवा के उपरान्त गत 10 साल की अवधि में बड़ी संख्या में सेवानिवृत हुये चालकों / परिचालकों के अधिश्रम भते, साप्ताहिक अवकाश एवं सवैतनिक अवकाश के बकाया भुगतान नहीं जा रहे हैं। उनमें से कई तो अपने इस बकाया भुगतान की आशा में इस दुनिया से ही उठ गये।
यूनियन के महासचिव धर्मवीर चौधरी ने अपने सम्बोधन में रोडवेज प्रबंधन से आर्टिजन ग्रेड प्रथम की छठे वेतनमान में ग्रेड पे 2400 से 2800 करने, नॉन आईटीआई आर्टीजन को जूनियर फोरमैन के पद तक पदोन्नति देने, स्थाई आदेश से शासित महिला कामगारों को चाइल्ड केयर लीव देने, स्थाई आदेश से नियंत्रित कामगारों को प्रति वर्ष 30 दिवस के उपार्जित अवकाश देने, चालकों के लिये पदोन्नति के पद सृजित करने आदि मांगों को समय रहते स्वीकार करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि रोडवेज प्रबंधन की ओर से ज्यादा विलम्ब करने पर कामगारों का आक्रोश बढ़ेगा, जिसके कारण यूनियन को बड़ा आंदोलन करने पर विचार करना पड़ेगा।
धरने को हरगोविंद शर्मा, आनंद चौधरी, राजेंद्र सिंह सोलंकी, मदन गोपाल विश्नोई, अनील कटारिया, बूटा सिंह एवं चंद्र सिंह भूकर ने भी सम्बोधित किया।
धरने की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता ने की।

You Might Also Like

राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाईज यूनियन – एटक रोडवेज कामगारों ने प्रदेश स्तरीय विशाल धरना! दिया।

खंडेलवाल वैश्य समाज के उद्गम स्थल खण्डेला गांव से ” भारत रथ यात्रा ” शुरू

श्रमिकों कि हालत खराब, PUCL ने प्रशासन को कराया अवगत

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर कि जयंती, देश ने किया याद

महाराणा प्रताप सर्किट में ननिहाल नगरी पाली मरवाड़ भी होगा शामिल: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
खेलजयपुर समाचारतकनीकीधार्मिक समाचारपर्यावरणभारत समाचारयात्राराजस्थान समाचार

अधिवक्ता परिषद राजस्थान , जयपुर प्रांत सांगानेर इकाई का गठन

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat July 12, 2025
जोधपुर विशेषज्ञों ने बताया दुबई में बाढ़ का कारण, राजस्थान के थार में भी हो सकते हैं ऐसे हालात
भरतपुर का हिस्ट्रीशीटर रोहित हथैनी महिला बनकर रहता था, पुलिस ने किया गिरफ्तार
भारत के युवा दुनिया का भाग्य बदलेंगे, यही सनातन की खूबसूरती है : बाबूलाल, प्रांत प्रचारक
राजस्थान के साहित्यकार पृथ्वीराज रतनू को कोलकाता के सर्वोच्च सम्मान शिखर प्रज्ञा पुरस्कार से बंगाल के राज्यपाल ने सम्मानित किया

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?