मुकेश शर्मा, indireporter.com
शाहपुरा में कांग्रेसियों का जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन,
स्मार्ट मीटर, लचर कानून व्यवस्था, पानी सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध,
मंडी परिसर से पैदल मार्च निकाल कर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन,
शाहपुरा विधायक मनीष यादव के नेतृत्व में कांग्रेस ने जताया विरोध,
इस दौरान जिला प्रभारी आरसी चौधरी, फुलेरा विधायक विद्याधर चौधरी, चोमू विधायक शिखा मील, कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी अनिल चोपड़ा, पूर्व विधायक गोपाल मीणा, कांग्रेसी नेता प्रवीण व्यास ने सरकार के खिलाफ किया संबोधन।
शाहपुरा में कांग्रेस पार्टी ने स्मार्ट मीटर, बिगड़ती कानून व्यवस्था, पानी की किल्लत और जनसमस्याओं को लेकर जयपुर जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया। शाहपुरा के मंडी परिसर से शुरू हुआ यह पैदल मार्च एसडीएम कार्यालय तक पहुंचा, जहां कांग्रेसी नेताओं ने उपखंड अधिकारीसंजीव खेदर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व शाहपुरा विधायक मनीष यादव ने किया। उन्होंने जनता की आवाज को बुलंद करते हुए केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की भाजपा की भजन लाल सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में बिजली के नाम पर जनता को लूटा जा रहा है, उन्होंने कहा कि 14 हजार करोड रुपए के स्मार्ट आपसे 56 हजार करोड रुपए वसूले जाएंगे, कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि बिजली के बिल कई गुना आने से एवं स्मार्ट मीटर की मनमानी से लोग त्रस्त हैं। वहीं कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, पानी जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए भी लोग तरस रहे हैं। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के जिला प्रभारी आर.सी. चौधरी, फुलेरा विधायक विद्याधर चौधरी, चोमू विधायक शिखा मील, पूर्व विधायक गोपाल मीणा, कांग्रेस नेता प्रवीण व्यास और लोकसभा प्रत्याशी अनिल चोपड़ा भी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों से भटक गई है और जनता के धैर्य की परीक्षा ली जा रही है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस जन आंदोलन को और तेज करेगी। विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
